Chitrakoot Dham: पूरा मामला हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इचौली ग्राम की है। इचौली ग्राम के जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से डी आई जी चित्रकूट धाम बांदा (Chitrakoot Dham, Banda) को अवगत कराते हुए बताया की इचौली स्टेट बैंक के मैनेजर व कर्मचारियों द्वारा मिली भगत कर फर्जी तरीके से प्रार्थी के परिजन की एफ डी का पचास हजार रुपए निकाले जाने की शिकायत पर मैनेजर व एक अन्य पर आठ माह पूर्व 419.420.506 की धाराओं में क्षेत्रीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। मगर आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच अधिकारियो द्वारा न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई न ही चार्जशीट दाखिल की जा रही है। पीड़ित ने मीडिया कर्मियों से आप बीती सुनते हुए बताया है कि जांच अधिकारी द्वारा आरोपियों से सांठ गांठ होने के कारण कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसीलिए डी आई जी साहब के पास न्याय की आस लिए आए हैं।














