सिद्धार्थनगर: पालतू गाय को सड़क किनारे सब्जी खाना पड़ा महँगा

0

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के चेतिया कस्बे में पालतू गाय को सड़क पर दुकान की सब्जी खाना महंगा पड़ गया। नाराज सब्जी विक्रेता ने गाय के माथे पर ईट से ऐसा प्रहार किया कि मौके पर ही गौवंश की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर आनन फानन में पहुची पुलिस ने मृत गौवंश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही आसपास मौजूद लोगों को समझा बुझाकर वंहा से हटाया। साथ ही गौवंश मालिक तिलकराम की तहरीर पर मिश्रौलिया थाने में आरोपी हैदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। इस मामले को लेकर मौके पर पहुचे इटवा सर्कल के सीओ जयराम ने बताया कि तिलकराम की तहरीर पर सब्जी विक्रेता हैदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here