कार्तिक पूर्णिमा से पहले तुलसी के पास रख ले ये चीज़, तो नहीं होगी किसी वस्तु की कमी

0
Kartik Purnima

कार्तिक महीना यानि नवम्बर में तुलसी पूजा और दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं ये महीना भगवान विष्णु और तुलसी जी को समर्पित होता है। कार्तिक माह का समापन कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा, जो कि इस साल 27 नवंबर को पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा से हर कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि तुलसी पूजा के साथ रोजाना तुलसी में नियमित रूप से जल अर्पित करें और दीपक जलाएं। इससे तुलसी के पौधे के पास कुछ चीजें रखने ने घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। तो आइए जानते हैं कार्तिक मास में तुलसी के पौधे के पास क्या – क्या चीजें रखनी चाहिए?

शालिग्राम रखना होता है शुभ

कार्तिक महीने में तुलसी के पास शालिग्राम रखना शुभ माना जाता है। देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह किया जाता है। भगवान विष्णु को ही शालिग्राम के रूप में तुलसी के साथ विवाह करते हैं। इसलिए इस दौरान शलिग्राम तुलसी के पास रखने से इनकी पूजा का पूरा फल मिलता है।

मनी प्लांट का पौधा लगाना

मनी प्लांट को धन से जोड़कर देखा जाता है। वहीं तुलसी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कार्तिक महीने में तुलसी के पास मनी प्लांट रखने से धन लाभ के योग बनते हैं।

लाल कपड़ा

तुलसी को देवी के रूप में माना जाता है, इसलिए कार्तिक महीने में तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मिट्टी के दिए जलाना

कार्तिक मास में मिट्टी का दीपक तुलसी के पास जलाना शुभ होता है। कहते हैं इससे घर में खुशहाली आती है और घर की दरिद्रता दूर होती है।

तुलसी के पास शमी का पौधा रखना

कार्तिक महीने में तुलसी के पौधे के पास शमी का पौधा रखना भी शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही शनि का दुष्प्रभाव भी कम होता है।

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य दस्तावेजों और मान्यताओं पर आधारित है। 9News Hindi इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here