बलिया: कोतवाली पुलिस ने बस से पकडी 12 पेटी शराब

दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

0
Ballia

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट सेवा के नाम से संचालित बस की आड़ में शराब तस्कर शराब की तस्करी कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने जयप्रकाश नगर जाने वाली बस से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के गोदाम मालिक, बस मालिक, बस चालक, परिचालक समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें गाड़ी चालक और गाड़ी मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया हैं। गोदाम के मालिक और कंडक्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बस को सीज कर सदर कोतवाली में रखी गई है। मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने 12 पेटी में 144 बोतल विदेशी शराब पकड़ी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में घेराबंदी कर चालक और वाहन स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिचालक भागने में सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here