Ghaziabad: पड़ोसी महिला पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

आरोप है कि अंजलि ने उनकी पत्नी का अपहरण किया है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

0
ghaziabad

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रहने वाले एहसान नाम के व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली अंजलि पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसी दिन से बेटी की शादी के गहने और 80 हजार रुपये भी घर से गायब हैं। मामले में एहसान ने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एहसान का कहना है कि करीब छह महीने से उनकी पत्नी समीना का व्यवहार कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पड़ोस में रहने वाली अंजलि नाम की महिला का उनके घर पर आना जाना था। आरोप है कि अंजलि उनकी पत्नी को 2 नवंबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई।

अंजलि से पत्नी के बारे में पूछा तो वह टाल-मटोल करते हुए पत्नी को वापस बुलवाने का आश्वासन देती रही। आरोप है कि अंजलि ने उनकी पत्नी का अपहरण किया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here