इलाज के लिए नहीं थे पैसे, पत्नी की हत्या कर छत से कूदा बुजुर्ग

0
old man

कोलकाता में 75 वर्षीय एक व्यक्ति ने आज यानि मंगलवार को अपनी पैरालिसिस पीड़ित पत्नी की हत्या करने के बाद अपने अपार्टमेंट परिसर की छत से कूदकर जान दे दी। मृतकों की पहचान अमूल्य समद्दर और 60 वर्षीय गीता समद्दर के रूप में की गई। अपार्टमेंट परिसर के निवासियों ने पुलिस को तब सूचित किया, जब उन्होंने अमूल्य समद्दर का शव जमीन पर खून से लथपथ देखा।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सबसे पहले अमूल्य समद्दर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद कर्मियों ने दंपति के घर का ताला तोड़ा तो गीता का शव मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।

पड़ोसियों के अनुसार, मृतक दंपत्ति की दो बेटियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। हालांकि बेटियां अक्सर अपने माता-पिता से मिलने आती थीं, लेकिन गीता की दैनिक देखभाल की जिम्मेदारी अमूल्य पर थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से इस बात को लेकर चिंतित थे कि वह अपनी लंबे समय से बीमार पत्नी के इलाज का खर्च कैसे वहन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here