ईशा और समर्थ के बीच रोमांस को देख भड़की काम्या पंजाबी

'बिग बॉस' में हाल ही में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल एक-दूसरे के ज्यादा क्लोज होते नजर आए।

0

‘बिग बॉस 17’ के घर में हर दिन एक नया विवाद और एक नई लड़ाई देखने को मिलती है। अभी तक घर में कोई गहरी दोस्ती नहीं देखने को मिली है। इतना ही नहीं घर में आए कपल्स के बीच भी घमासान लड़ाई देखने को मिल रही है। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन आए दिन किसी न किसी बात पर भिड़ते नजर आते हैं। वही इन लड़ाई -झगड़ो के इस शो में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल अपने रोमांस से जरूर तहलका मचा रहे हैं।

हाल ही में दोनों की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें दिखाया गया कि समर्थ ईशा को जबरन किस कर रहे थे, जबकि ईशा हंस रही थी और उन्हें दूर धकेल रही थी। अब दोनों की इन हरकतों पर ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का रिएक्शन सामने आया है।

काम्या पंजाबी ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के कोजी मोमेंट्स को देखते हुए हाल ही में अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनका कहना है कि ये एक फैमिली शो है। वह हर साल अपने फेवरेट शो को फैमिली के साथ देखती हैं। ऐसे में ईशा और समर्थ को ऐसा नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं, काम्या का तो कहना है कि ईशा और समर्थ को घर से निकाल देना चाहिए।

इन दोनों के रोमांस पर पोस्ट शेयर करते हुए काम्या पंजाबी ने पोस्ट में लिखा है- ‘शुक्रिया ईशा और समर्थ आप दोनों को। मगर अब बस, हमें बक्श दें और इस घर को छोड़ दें और एक कमरा ले लें। शायद इसके बाद हम शो देख सकें और आप ये सारी हरकतें कर सकें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here