Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस का साथ देने में मुझे किसी का डर नहीं, बोली काम्या पंजाबी

टेलीविज़न एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पिछले दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरिक हुई थी| उनके आलावा अन्य बॉलीवुड स्टार भी शामिल हो चुके है|

0
24

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में कई हिंदी सिनेमा जगत के स्टार शामिल हुए है| जिसमे कमल हासन, अमोल पालेकर, अभिनेत्री पूजा भट्ट, स्वरा भास्कर जैसे कई सेलेब्स ने साथ दिया था| अब इस यात्रा में टेलीविज़न एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का नाम भी जुड़ गया है|

दिल्ली से उत्तर प्रदेश के रास्ते में काम्या पंजाबी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ यात्रा की है| काम्या पंजाबी ने अपने इस अनुभव को शेयर किया है| अभिनेत्री ने बताया कि, भारत जोड़ो यात्रा [Bharat Jodo Yatra] एक बहुत ही अच्छी पहल है|

मुझे मालूम था कि, यदि मैं इससे जुड़ती हूं, तो मुझ पर कई सवाल उठाए जाएंगे| मैं बता दूं कि, बहुत से ऐसे लोग हैं, जो जाना चाहते हैं लेकिन वो डरते हैं|

दरअसल, उन्हें अपनी जिंदगी में कोई तनाव, परेशानी और खासकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग नहीं चाहिए| कई सेलेब्स इस पर भरोषा करते है और वो अपनी आवाज बुलंद भी करना चाहते हैं लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाते है|

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई काम्या पंजाबी

वर्तमान समय में हमारा सोशल मीडिया इतना जहरीला हो गया है कि आपको रेप की धमकी मिल जाती है| यहाँ तक की जान से मारने की भी धमकी मिल जाती है| हर किसी में इतनी ताकत नहीं होती है कि वो अपने विचार को लेकर सामने रख सके|

रही बात मेरी, मुझे इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता है| मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ वही काम किया है, जिस पर मुझे भरोषा है| राहुल गाँधी द्वारा चलाया गया पहल भारत जोड़ो यात्रा पर मुझे विश्वास है|

अपनी इस भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि, इसयात्रा में एक अलग सा जुड़ाव है| जब आप चलते हो, तो देखते हों, आम लोग जिन्हें सोशल मीडिया से कोई वास्ता नहीं है| वो भी आपसे कनेक्टेड होते जा रहे है|

इन सबमे सबसे खास बात यह है कि, राहुल गाँधी हर व्यक्ति से बात करते है| सभी व्यक्ति उन्हें अपना मानते है| मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का साथ देने से किसी से भी नहीं डरती हूँ|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here