Thursday, January 5, 2023
Homeराज्यहरियाणापुलिस के हत्थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई के बदमाश

पुलिस के हत्थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई के बदमाश

आरोपी अंबाला के शख्स की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की तो पता चला कि पांचो शार्प शूटर हैं।

अंबाला पुलिस ने हत्या की साजिश रच रहे दो बदमाशों और उन्हें हथियार सप्लाई करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दोनों बदमाश शार्प शूटर हैं और लारेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग से जुड़े हुए हैं, और अम्बाला में इन्होने एक शख्स को जान से मारने की धमकी दी थी | एएसपी पूजा डाबला ने बताया कि आरोपी अंबाला के शख्स की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की तो पता चला कि पांचो शार्प शूटर हैं। आरोपियों से एक देसी पिस्टल, एक कार व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

दरअसल पुलिस के पास एक शख्स की शिकायत आयी। फिर पुलिस ने उस शिकायत पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पे पकड़े गए बदमाशों ने यह खुलासा किया कि वो शार्प शूटर हैं और लारेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों से मिले जानकारी के आधार पर पुलिस ने 3 और बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान बदमाशो ने हथियार सप्लाई करने वालों की जानकारी भी दी।

एएसपी पूजा डाबला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस शिकायत पर पुलिस ने 20 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच तुरंत सीआईए-1 को सौंप दी।

Lawrence-Bishnoi
Lawrence-Bishnoi

हथियार सप्लाई करने वाले 3 आरोपी भी काबू

सीआईए की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तीन और आरोपियों के नाम बताए, जिनके जरिए उन्हें हथियार सप्लाई किए गए थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे एक व्यक्ति की हत्या करने वाले थे, लेकिन सही पहचान नहीं होने के कारण योजना विफल हो गई| पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के बाद यह पता चलेगा कि वे हथियार कहां से लाए थे। एएसपी ने बताया कि वह शार्प शूटर है और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ग्रुप से हैं। पहले गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों के खिलाफ पंजाब में भी मामला दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments