दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की खुद को जान से मारने की कोशिश

इजरायल एम्बेसी में तैनात दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने की खुद को मारने की कोशिश

0
67

विजय चौक के पास दिल्ली पुलिस (Delhi police) के एक जवान ने खुद को आग लगा ली| बताया जा रहा है कि, हेड कांस्टेबल (head constable) कुलदीप ने खुद को आग लगाई थी| यह देख वहां पर मौजूद लोगो के बीच हड़कंप मच गया| वही कुछ लोग यह वारदात देख काफी दंग रह गए|

दरअसल, वह जवान पुलिस वहां अपनी ड्यूटी कर रहा था लेकिन अचानक उसके आत्महत्या करना चाहा और खुद को आग की लपेटो में डाल लिया| हालाँकि, मौके पर मौजूद वहां के पुलिसकर्मियों ने स्थिति को सँभालते हुए उसे बचा लिया| जिसके बाद वो उस हेड कॉन्स्टेबल (head constable) को नज़दीक के अस्पताल में ले गए|

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल (head constable) कुलदीप मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान था| वही, खबर आ रही है कि वो अब खतरे से बाहर है| हालाँकि, उसके अचानक आग लगाने कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है|

वहीं दूसरी एक और घटना सामने आयी है, जहाँ दिल्ली स्थित इजरायल एम्बेसी में तैनात दिल्ली पुलिस (Delhi police) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली| खुद की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले जवान का नाम अशोक कुमार है| अशोक कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थे|

आत्महत्या करने की वजह अब तक सामने नहीं आयी है| फिलहाल पुलिसकर्मी इस मामले की जानकारी इक्क्ठा करने में लगे हुए है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here