कौशाम्बी : आज कोविड फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। दुनियाभर में कोविड के मामले सामने आ रहे है। जैसा कि सब जानते है कि चीन में कोरोना से हालत गंभीर बने हुए है इसे देखते हुए भारत की केंद्र सरकार ने सभी राज्य की सरकारों को सतर्क रहने के निर्देश दिये है ऐसे में कौशाम्बी में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।
क्या है पूरा मामला
मंझनपुर के सिराथू रोड स्थित एक चर्चित दुकान में कोविड सर्टिफिकेट पर बेचा जा रहा सीलबंद मक्खन. यह वही दुकान है, जहां सफेदपोश नेताओं से लेकर पुलिसकर्मियों तक सभी चाय-नाश्ता करने आते हैं। और दुकानदार लापरवाही से कोविड सर्टिफिकेट पर भी बंद मक्खन और पकौड़े लोगों को परोस रहा है.
प्रशासन की लापरवाही
सवाल यह है कि दुकानदार को इतनी बड़ी संख्या में कोविड सर्टिफिकेट कहां से मिले? जांच की जाए तो दुकानदार को इतनी बड़ी संख्या में कोविड सर्टिफिकेट किसने भेजे ? आखिर प्रशासन इतना लापरवाह कैसे हो सकता है , पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई कार्यवाही क्यू नहीं की ?






