ऋषभ पंत ने फोटो सेशन में जीत लिया दिल, जयदेव उनादकट को दिला दी ट्रॉफी,

12 साल बाद वापसी करने वाले Jaydev Unadkat का हौसला बढ़ाते हुए दिलायी जीत की ट्रॉफी।

0
42

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज को जीतने के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) स्टेंडिंग्स में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। रविवार को दूसरे मैच में जीत के बाद टीम इंडिया समेत सभी दिग्गज खिलाड़ी प्रसन्न मुद्रा में नजर आए। भारतीय टीम ने ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक नजारा ऐसा दिखा, जिसने सभी का दिल जीत लिया। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 12 साल बाद वापसी करने वाले जयदेव उनादकट का हौसला बढ़ाते हुए जीत की ट्रॉफी दिला दी।

पंत ने बढ़ाया उनादकट का हौसला

कप्तान केएल राहुल टीम के खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी लेकर पहुंचे, उन्होंने जाते ही ट्रॉफी सौरभ कुमार को सौंप दी, लेकिन इसी दौरान पंत ने देखा कि सीनियर प्लेयर जयदेव उनादकट सबसे कोने में खड़े हुए हैं। वे उनादकट के पास दौड़ते हुए गए और उन्हें हाथ पकड़कर धक्का देते हुए बीचों-बीच भेज दिया। उनादकट सौरभ कुमार के पास पहुंच गए। इसके बाद पंत खुद दौड़कर बाएं हाथ के कोने में पहुंच गए। सौरभ कुमार के ट्रॉफी उठाने के बाद उन्होंने उनादकट को ट्रॉफी सौंप दी। इसके बाद पूरी टीम ने हुर्रे कहते हुए इस मोमेंट को सेलिब्रेट किया। इस दौरान विराट कोहली भी मजाकिया मूड में नजर आए। पंत का ये जेश्चर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि एक अच्छी टीम होने का यही संकेत होता है कि टीम के हर सदस्य को बराबर सम्मान मिले।

चेतेश्वर पुजारा थे टीम के उप-कप्तान

हालांकि इस सीरीज में ऋषभ पंत को डिमोट कर चेतेश्वर पुजारा को उप-कप्तान बनाया गया। पुजारा मैन ऑफ द सीरीज भी रहे। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 रन जड़े। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के ठोके। भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट 3 विकेट से जीता। श्रेयस अय्यर ने 29 और रविचंद्रन अश्विन ने 42 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here