महिला कोच के यौन उत्पीड़न के आरोपी हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह के घर चंडीगढ़ पुलिस बुधवार को पहुंची। महिला कोच ने ये दोष लगाया की चंडीगढ़ स्थित खेल मंत्री केआवास पर उनके साथ छेड़छाड़ की गयी|
पुलिस की एक टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में मंत्री के आवास का दौरा किया। पुलिस ने घर के बाहर बेरिकेड्स लगा दिए और मीडिया को भी दूर रखा।
बुधवार को महिला कोच मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराने कोर्ट गई थी। मंगलवार को उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते तब तक जांच पक्षपातपूर्ण रहेगी. चंडीगढ़ पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज सुबह मैंने मुख्यमंत्री का बयान सुना, जिसमें वह संदीप सिंह का पक्ष ले रहे हैं।’ इस मामले को लेकर महिला कोच ने गृह मंत्री से भी मुलाकात की थी.






