पंजाब के कबड्डी कोच की फिलीपींस में हत्या

0
14

पंजाब के मोगा के कबड्डी कोच को फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जैसे ही गुरप्रीत सिंह गिंदरू की गोली मारकर हत्या कि खबर उनके परिवार और मोगा जिले के निहाल सिंह वाला उपमंडल के पाखरवाड़ गांव में पहुंची तो पुरे गांव मातम छा गया।

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह गिंदरू करीब चार साल पहले रोजी-रोटी कमाने फिलीपींस गया था। फिलीपींस की राजधानी मनीला में युवाओं को कबड्डी की कोचिंग भी देता था। काम से लौटने के बाद घर में घुसे अज्ञात हमलावरों ने गुरप्रीत के सिर में गोली मार दी।

गाँव वाले सरकार से पार्थिव शरीर को घर वापिस लाने की मांग कर रहे हैं, ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले गुरप्रीत कनाडा चला गया था, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा फिलीपींस में रह रहे थे। कुछ साल पहले वह भी फिलीपींस चला गया था।

उनके माता-पिता और भाई अपने गाँव मोगा घर वापस आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here