Wednesday, January 4, 2023
Homeराज्यपंजाबपंजाब में अपने कुत्ते को बचाने के दौरान डूबा मर्चेंट नेवी ऑफिसर

पंजाब में अपने कुत्ते को बचाने के दौरान डूबा मर्चेंट नेवी ऑफिसर

भाखड़ा नहर में 40 वर्षीय एक मर्चेंट नेवी अधिकारी के डूबने की आशंका जताई गई है। पंजाब के मोरिंडा गाँव मै सोमवार शाम को पत्नी और बच्चों के साथ गए थे पिकनिक मानाने घटना सोमवार शाम की है।

पीड़ित की पहचान मोहाली के सेक्टर 3बी1 निवासी रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उनके भाई, जय वीर सिंह भारतीय नौसेना में एक कप्तान है , एनडीआरएफ की एक टीम की मदद से पीड़िता की तलाश कर रहे है।

जय वीर सिंह ने बताया कि उनका भाई अपने परिवार और एक कुत्ते के साथ पिकनिक मनाने गया था | जब वे शाम को नहर के किनारे टहल रहे थे, तो उनका पालतु कुत्ता नहर में गिर गया और उसे बचाने के लिए रमनदीप ने पानी में छलांग लगा दी, कुत्ते को स्थानिये लोगों ने बचा लिया लेकिन मर्चेंट नेवी अधिकारी रमनदीप का कुछ पता नहीं चला |

रोपड़ के एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि पुलिस ने मर्चेंट नेवी के अधिकारी का पता लगाने की कोशिश कर रही है और एनडीआरएफ की टीमों को भी पीड़ित का पता लगाने के लिए तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments