त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने पंडितो पर हमला कर दिया| यह घटना उस दौरान हुई जब पंडितो का एक ग्रुप देब के राजधानगर स्थित आवास पर पहुंचा|
वह सभी पंडित बुधवार को बिप्लब कुमार देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह में यज्ञ करने के लिए उनके घर गए हुए थे| सूत्रों के अनुसार, भीड़ ने पुजारियों पर हमला किया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की| आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों ने पंडितो को बचाया, जिसके बाद सभी हमलावार फरार हो गए| इस घटना में जितेंद्र कौशिक का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था|
जितेंद्र कौशिक ने कहा कि, मैं माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आया था| यहाँ मैं अपने गुरुदेव जी के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आया था| अचानक एक भीड़ आई और उन लोगो ने मुझ पर हमला कर दिया और मेरे वाहन में तोड़फोड़ किया और हल्ला कर बोलने लगे थे कि या तो यहां सीपीआई रहेगी या फिर को भी नहीं|
यह घटना होने के बाद वहां मौजूद लोगो ने विरोध करना चालू कर दिया| इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने संदेह के आधार पर हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की| जिसके बाद घटना स्थल पर कुछ देर में पूरी पुलिस की टीम पहुंच गयी| स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अन्य पुलिसकर्मी स्तिथि संभालने के लिए वहां पहुंचे|






