देश के प्रधान मंत्री 27 जनवरी, 2023 को करेंगे परीक्षा पर चर्चा

देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को करेंगे परीक्षा पर चर्चा लगातार पांच वर्षो से आयोजित हो रहा ये प्रोग्राम|

0
17

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जाने वाली परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नए संस्करण का एलान कर दिया गया है| प्रधान मंत्री 27 जनवरी, 2023 को छात्रों, अभिभावकों और अध्यापको के साथ चर्चा करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह सुचना देते हुए बताया कि, साल 2018 से निरंतर चले आ रहे इस कार्यक्रम को देश के प्रधान मंत्री 27 जनवरी को फिर से संबोधित करने वाले है|

अध्यापको सहित विद्यार्थियों को भी किया जायेगा सम्मानित

मली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री बच्चो के पेरेंट्स और शिक्षकों के साथ भी बातचीत करेंगे, ताकि छात्रों को उनके सभी ड्रीम और लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर सके और उन्हें योग्य बनाया जा सके। इसके अलावा प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए करीब 2050 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीपीसी किट तौफे में भी दी जाएगी।

पांच सालो से आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में पहली बार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों, अध्यापको और अभिभावकों के साथ बातचीत किये थे| जिसके बाद से ही प्रधानमंत्री हर साल इस पर चर्चा करते है| इस बार 27 जनवरी को इस पर चर्चा करेंगे|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित किया। इस वर्ष के आईएससी का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी है| जहां सतत विकास, महिला सशक्तिकरण और इसे प्राप्त करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here