प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ पंचतत्व में हुई विलीन

पीएम मोदी की मां को अचानक मंगलवार सांस लेने में दिक्क्त होने लगी थी| जिस कारण उन्हें भर्ती कराया गया था और आज वो इस दुनियाँ को अलविदा कह गयी|

0
27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया| पीएम ने अपनी मां को मुखाग्नि दी| गुजरात के गांधीनगर के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया| हीराबेन का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे देहांत हो गया था| वो सौ साल की हो चुकी थी और हाल ही में उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था| हीराबेन ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली| इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के घर पर लाया गया| जहां पीएम मोदी ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी|

पीएम मोदी ने दी अपनी माँ को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया| इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी| हीराबेन का अंतिम संस्कार गांधीनगर के एक श्मशान घाट में किया गया| जहा पीएम मोदी और उनके भाइयों ने हीराबेन को मुखाग्नि दी| वही, सभी नेताओ ने उनकी माँ के निधन पर दुख जताया|

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माँ, श्रीमती हीराबेन के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है| इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्रेम व्यक्त करता हूं”|

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर दुख जताया, “उन्होंने ट्वीट कर कहा, पीएम की मां हीराबेन के देहांत की खबर बेहद दुखद है”| इनके अलावा अन्य नेताओ ने भी दुख व्यक्त किया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन का अंतिम संस्कार गांधीनगर सेक्टर 30 के श्मशान घाट में किया गया| उनके अंतिम यात्रा में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here