राहुल गांधी ने तेलंगाना में केसीआर पर बोला हमला

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाने हैं।

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तेलंगाना के निजामाबाद में केसीआर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘केसीआर के परिवार के हाथ में सबसे ज्यादा पैसे बनाने वाली मिनिस्ट्री हैं। सबसे ज्यादा पैसा जमीन, शराब, खनन से बनाया जाता है। ये तीनों मंत्रालय केसीआर के परिवार के हाथ में हैं। अगर आप भ्रष्ट नहीं होते तो ये तीनों मंत्रालय आपके परिवार के हाथ में नहीं होते।’ राहुल गाँधी ने कहा, ‘दलित बंधु स्कीम में आपके विधायक 3 लाख रुपए का कट लेते हैं।’

गौरतलब है कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने तेलंगाना में अपनी पूरी ताकत झोक दी है। राहुल गाँधी की बहन प्रियंका गांधी भी तेलंगाना में जोर-शोर से प्रचार में लगी हुई हैं। विधानसभा चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

हालही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को विश्वास जताया था कि उनकी पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here