भरवारी: मेडिकल‌ शिविर का आयोजन‌, निशुल्क दवा वितरण

0
medical camp

उत्तर प्रदेश के कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी के बजरंग गेस्ट हाउस नया बाजार में निशुल्क मेडिकल शिविर लगाया गया। मेडिकल शिविर मे निशुल्क 170 लोगों का हर प्रकार की जांच और दवाई फ्री वितरण किया गया।

नगर पालिका परिषद भरवारी में यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम के सहयोग द्वारा बजाज अल्लीयंज हेल्थ इन्शोरेन्श के तरफ़ से निशुल्क हेल्थ कैम्प का शिविर लगाया गया।

डॉक्टर चितवन सिंह, डॉक्टर ए पी सिंह परिहार, डॉक्टर नरेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा शिविर में आए लोगों का शुगर ब्लड प्रेशर सर्दी बुखार जुकाम दंत रोग नेत्र रोग एवं अन्य प्रकार के रोगियों का निशुल्क जांच और दवा वितरण किया गया।

मेडिकल कैंप मे निशु वर्मा सुधा सिंह विवेक कुमार अभिषेक कुमार संजय कुमार और बजाज हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के हेड मतलूव सफी, ऋषभ गुप्ता, सुमित कुमार केसरवानी, अरुण कुमार केसरवानी, उज्जवल आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here