रामपुर: कोहरे में जानलेवा पुलिया लोगों के लिए बना मुसीबत

0
Rampur

Rampur News: उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर पहाड़ों के नजदीक होने के चलते घने कोहरे की चपेट में है। ऐसे में शहर के कई मुख्य स्थान पर मौजूद गड्ढे और टूटी पड़ी पुलियां लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता राहगीरों की जान का जोखिम डालने का माकूल उदाहरण बनती जा रही है।

जनपद रामपुर की शहर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। जिसके चलते घना कोहरा यहां के मार्गों को अपने आगोश में समाता चला जा रहा है। शहर के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज स्थित सड़क काफी व्यस्ततम मार्ग में शुमार होती है लेकिन पिछले दिनों भारी वर्षा के चलते यहां की पुलिया को जल निकासी के चलते तोड़ना पड़ा था।

कई महीने बीत जाने के बाद भी यहां पर मरम्मत का कार्य नहीं हुआ जिसके चलते घने कोहरे में यह मार्ग लोगों के लिए जोखिम भरा हो चला है और किसी बड़ी अनहोनी की ओर साफ इशारा करता दिखाई दे रहा है। नगर पालिका प्रशासन भले ही इस मार्ग को दुरुस्त कराए जाने को लेकर अपनी ओर से सफाई दे रहा है लेकिन क्षेत्रीय लोग नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता पर उंगलियां उठाने से नहीं चूक रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here