केरल के गुरुवायूर में कृष्ण भगवान के मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी ने की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री कोच्चि लौटने से पहले त्रिशूर जिले के ‘त्रिप्रयार श्री राम स्वामी मंदिर' में पूजा-अर्चना करेंगे।

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने केरल के गुरुवायूर में विख्यात भगवान कृष्ण मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना की और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल हुए जिसमें मलयालम सिनेमा के बड़े सितारे भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पूजा के दौरान पारंपरिक परिधान ‘मुंडू’ और ‘वेष्टि’ (सफेद शॉल) धारण किए हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद अपने परिधान बदले और सुरेश गोपी की बेटी की विवाह में शामिल हुए।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने एक टीवी चैनल को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर-वधू को मालाएं दीं जो उन्होंने एक-दूसरे को पहनाईं। अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर ममूटी, मोहनलाल और दिलीप समेत कई फिल्मी सितारे भी वहां मौजूद रहे और प्रधानमंत्री ने सभी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुरेश गोपी की बेटी की शादी से पहले सुबह मंदिर में शादी करने वाले एक अन्य जोड़े को आशीर्वाद दिया और मिठाई खिलाई।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के कारण मंदिर में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 7.35 बजे हेलीकॉप्टर से गुरुवायूर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर श्रीकृष्ण कॉलेज मैदान पर उतरा जहां भारतीय जनता पार्टी के सैंकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता घंटों से उनके स्वागत में खड़े थे।

मोदी के स्वागत के लिए हेलीपैड पर मौजूद लोगों ने भाजपा के झंडे लहराए। वही हेलीपैड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीवलसम अतिथि गृह गए जहां उन्होंने मंदिर में पूजा करने से पहले केरल का पारंपरिक परिधान पहना। प्रधानमंत्री कोच्चि लौटने से पहले त्रिशूर जिले के ‘त्रिप्रयार श्री राम स्वामी मंदिर’ में पूजा-अर्चना करेंगे। वह कोच्चि में केंद्र सरकार और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम को ही राज्य में पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here