इटावा: राज्य मंत्री बृजेश सिंह बोले- देशवासियों का सपना हो रहा पूरा

0

यूपी के इटावा (Etawah) में योगी सरकार के राज्य मंत्री बृजेश सिंह कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए यहां पहुंचे। जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राम कथा के कार्यक्रम में शिरकत की।

एक दिवसीय दौरे पर इटावा पहुंचे थे राज्य मंत्री

इटावा (Etawah) जिले में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनपद के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात की। इसी के साथ राज्य मंत्री नुमाइश पंडाल में पहुंचे जहां पर पांच दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने कथा में शिरकत करते हुए कहां जिस दिन का लोगों को इंतजार था वह दिन अब नजदीक आ गया है। बस 22 जनवरी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा काआयोजन होगा।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंत्री ने मीडिया से की बात

बृजेश सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है यह सपना आज पूरा हो रहा है जिस सपने को भारत की जनता ने हमेशा से देखा था। आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। वहीं राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सवाल पूछने पर राज्य मंत्री ने कहा कि कौन क्या कह रहा है और कौन क्या कहना चाहता है इस पर हमें ध्यान नहीं देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here