यूपी: नव विवाहित जोड़ा कटिहार से बलिया होते हुए पैदल निकल पड़े अयोध्या

0
Ayodhya

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिला से एक खबर सामने आयी है, जहां एक राम भक्त नव विवाहित जोड़ा लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ये नव विवाहित जोड़ा अयोध्या मे भगवान श्रीराम के दर्शन के लिये पदयात्रा कर रहा है। बिहार के कटिहार जिले का ये नव विवाहित युगल करीब 900 किलोमीटर पैदल चल कर अयोध्या मे श्री राम मंदिर पहुंचेगा।

बिहार के कटिहार से 1 जनवरी 2024 को इन्होने पैदल अपनी यात्रा शुरु की थी और बलिया तक करीब 400 किलोमीटर का अपना सफर ये पूरा कर चुके हैं। इन्हे 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाने की उम्मीद है। जिसके बाद अवसर मिलने पर ये प्रभु श्रीराम के दर्शन का सपना संजोये पैदल चले जा रहे हैं।

बिहार के कटिहार जिले के रोशन कुमार और उनकी पत्नी रोशनी का हाल मे ही विवाह हुआ है। नव विवाहित पति-पत्नी ने पैदल चल कर अयोध्या मे श्रीराम मंदिर तक पहुंचने का संकल्प लिया और भगवान श्रीराम का दर्शन करने का स्वप्न सँजोया।जिसके बाद दोनो 1 जनवरी को घर से निकल पड़े। अब ये बलिया तक का सफर पूरा कर चुके हैं। उन्हे उम्मीद है की उनका संकल्प पूरा जल्द ही पूरा हो जायेगा।

उन्होने 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाने का लक्ष्य रखा है। जिसके बाद वो अवसर मिलते ही प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। बलिया मे लोगों ने इन राम भक्त पति-पत्नी का स्वागत और सम्मान भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here