उत्तराखंड के केदारनाथ में हुआ बड़ा हादसा

0
2
kedarnath

उत्तराखंड (Uttarakhand) के केदारनाथ ( Kedarnath) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। जिसे जानने के बाद चारो तरफ हड़कम्प मचा हुआ है। दरअसल , आज यानि रविवार दोपहर को हेलिकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से एक अधिकारी की मौत हो गई है। ये अधिकारी हेलिकॉप्टर चलाने वाली कंपनी से ही संबंधित थे।

इस मामले में एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, ‘केदारनाथ में हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड की रेंज में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक केदारनाथ में हेलिकॉप्टर चलाने वाली कंपनी के अधिकारी थे।’

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम अमित सैनी (Amit Saini) है और वह उत्तराखंड सिविल एविएशन (Uttarakhand Civil Aviation) के फाइनेंसियल कंट्रोलर थे। ये हादसा उस समय हुआ जब साइट पर निरीक्षण चल रहा था। इस दौरान उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी वहीं मौजूद थे। बता दे कि , मंगलवार यानि 25 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।जिसकी तैयारियां काफी जोरो -शोरो से चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here