ध्रुव राठौड़ को युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष राणापुर के पद पर किया गया मनोनीत

0
19

Ranapur: पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक श्री कांतिलाल जी भूरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत जी भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश जी रांका की अनुशंसा पर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राणापुर (Ranapur) डॉ दिनेश जी गाहरी की सहमति से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय जी भाबर ने राठौर समाज के गौरव, युवाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले, युवा चेहरे भाई ध्रुव राठौड़ को युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष राणापुर के पद पर मनोनीत किया।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत जी भूरिया ने उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ध्रुव राठौड़ की नियुक्ति पर सभी युवा साथियों व शहर कांग्रेस कमेटी राणापुर (Ranapur) के साथियों ने बधाई प्रेषित की एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here