साध्वी निरंजन ज्योति के निर्माणाधीन आश्रम में हुआ बड़ा हादसा

कानपुर देहात में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल का लिंटर गिर गया।

0
22

कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आयी है| साध्वी निरंजन ज्योति के निर्माणाधीन सत्संग हॉल का लिंटर गिर गया| हॉल की शटरिंग गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कस्बा मूसानगर स्थिति केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल में बुधवार को लिंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक लिंटर में लगी शटरिंग भरभरा कर गिर गई। लिंटर गिरने के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|

लिंटर में लगा लोहे का जाल भी स्लैब के साथ गिर गया। जिसमें दबकर दो राजमिस्त्री समेत चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहाँ मौजूद लोगो ने शटरिंग में दबे मजदूरों को बाहर निकाला| जिसके बाद उन घायल मज़दूरों को पास के अस्पताल ले जाया गया|

सभी घायल मज़दूर सीएचसी पुखरायां में भर्ती है| जहा उनका इलाज चल रहा है| वही, प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। जहा उनका इलाज चल रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here