आगरा में बड़ा हादसा, मंदिर की छत भरभराकर निचे गिर गयी

शाहगंज के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर परिसर के कमरे की छत भरभराकर गिर गयी।

0

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ आज यानि सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। थाना शाहगंज क्षेत्र में शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गईं। छत के मलबे में कई महिलाओं के दब जाने की सूचना सामने आयी है। वहीं इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छत का मलबा हटाते हुआ रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

शाहगंज के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर परिसर के कमरे की छत भरभराकर गिर गयी। बताया गया है कि सावन के पांचवें सोमवार को लेकर शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी हुई थी। छत जैसे ही गिरी तो मंदिर में हड़कम्प मच गया। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए 12 से अधिक लोग दब गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू कर दिया। कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here