Uttar Pradesh: अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचला

मरने वालों में दो युवक आपस में जीजा-साले थे।

0
Uttar Pradesh

रविवार की रात बरेली से कांवर लेने के लिए बाइक से निकले तीन कांवडियों को बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। गश्त पर निकले अधिकारियों ने सड़क पर खून से लथपथ तीन किशोरों को देखा। पुलिस तीनों को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में दो बरेली और एक दातागंज का रहने वाला था।

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेंद्र ( 30) पुत्र राजेंद्र पाल निवासी गांव ब्रहमपुर कुंदन, थाना फरीदपुर, बरेली, राम बहादुर (30) निवासी रुद्रपुर, बरेली और वीरपाल (28) निवासी दातागंज के रूप में हुई। गजेंद्र और रामबहादुर रिश्ते में जीजा-साले हैं। पुलिस ने जैसे ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो उनमें कोहराम मच गया।

बिनावर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों में सबसे पहले पहचान गजेंद्र की हुई। उसके भाई मुनेंद्र को जैसे ही पुलिस ने जानकारी दी तो वह चीख पड़ा। मुनेंद्र फोन पर रोने लगा। किसी प्रकार पुलिस ने उसे समझाया और बदायूं पोस्टमार्टम गृह पर आने को कहा। मुनेंद्र ने पुलिस को बताया कि गजेंद्र अपने साले रामबहादुर और दातागंज के वीरपाल के साथ कछला कांवड़ लेने के लिए निकला था। मुनेंद्र ने बताया कि गजेंद्र शादीशुदा हैं, उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है जबकि रामबहादुर अभी अविवाहित है।

मुनेंद्र ने बताया कि जब हादसे की जानकारी मिली तो वह परिजनों के पास बैठा बात कर रहा था। मां कह रही थी कि आज पता नहीं मेरा मन घबरा रहा है। वह उससे समझा ही रहा था कि पुलिस का अचानक फोन आ गया। उसके फोन पर आवाज नहीं आई तो उसने स्पीकर ऑन कर दिया था। हादसे की खबर सुनते ही सब सन्न रह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here