ईडी की बड़ी कार्यवाही, मनी लांड्रिंग के एक मामले में दिलबाग सिंह अरेस्ट

दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) यमुनानगर विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के पूर्व विधायक हैं।

0

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग के एक मामले में हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह (Kulwinder Singh) को आज यानि सोमवार को अरेस्ट कर लिया। दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) यमुनानगर विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के पूर्व विधायक हैं। एजेंसी ने चार जनवरी को उनके और सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के यहां छापेमारी की थी और पांच दिनों तक चली तलाश सोमवार को समाप्त हुई।

दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को मनी लांड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया है और दोनों को एक स्थानीय अदालत में पेश किये जायेंगे। जहां एजेंसी उनकी आगे की हिरासत के लिए अनुरोध करेगी। ईडी ने दिलबाग सिंह और उनसे जुड़े अन्य लोगों के परिसरों से कम से कम पांच ‘अवैध’ राइफल, 300 कारतूस और खोखे, 100 से अधिक शराब की बोतलें और पांच करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

लीज समाप्त होने और राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी यमुनानगर और इसके आसपास के जिलों में पत्थरों, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। मनी लांड्रिंग का यह मामला भी इसी से संबद्ध है। केंद्रीय एजेंसी ‘ई-रवाना’ योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है। ‘ई-रवाना’ एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे हरियाणा सरकार ने रॉयल्टी और करों के संग्रह को आसान बनाने और खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में शुरू किया था।

बता दें कि, पांच दिन चली ईडी की रेड में विदेशी बंदूके, 300 कारतूस, करीब 100 विदेशी शराब की महंगी बोतले, 5 करोड़ रुपये कैश और 4 से 5 किलोग्राम सोने के तीन बिस्कुट बरामद हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने आईएनएलडी के पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह ,कांग्रेस के पूर्व एमएलए सुरिंदर पाहवा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने यमुनानगर,सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में के 20 जगहों पर छापेमारी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here