ट्रेन में घुसकर चोर लूट ले गए मिडिल बर्थ की चेन

0
train

ओडिशा में ट्रेन में चोरी की एक ऐसी वारदात हुई है, जिसे जानने के बाद आप भी चौक जायेंगे। जहाँ ट्रेन में घुसकर चोरों ने यात्रियों के सामान पर हाथ साफ नहीं किया बल्कि मिडिल बर्थ की चेन चोरी कर ली। जिससे यात्रियों को मिडिल बर्थ पर सोने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दरअसल, बदमाशों ने पुरी-हटिया एक्सप्रेस के कोच नंबर S6 के मिडिल बर्थ की चेन चोरी कर ली जिससे यात्रियों को दिक्कत होने लगी। जब यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों के सामने दर्ज कराई तो ट्रेन के भुवनेश्वर पहुंचने पर उसमें एक अतिरिक्त कोच लगाया गया तब जाकर सभी पैसेंजरों को सोने के लिए सीट मिली।

भारतीय ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री इस बात को जानते हैं कि बिना चेन के मिडिल बर्थ पर यात्रा नहीं की जा सकती है। बता दें कि यह ट्रेन हफ्ते में सातों दिन चलती है और यह पुरी से 08:30 बजे खुलकर रात के 10:50 बजे हटिया पहुंचती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here