हरदोई: फिरौती मांगने वाले बदमाश के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़

0
Hardoi

उत्तर प्रदेश: हरदोई जनपद (Hardoi) के पाली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राम जी मिश्रा कपड़ा व्यापारी के अपहरण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रविकांत मिश्रा व उसके साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। घायल आरोपी को हरदोई (Hardoi) के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

आपको बता दे कि बीते कुछ दिन पूर्व रविकांत मिश्रा ने कपड़ा व्यापारी राम जी मिश्रा के अपहरण की साजिश रची थी, जिसके बाद दो आरोपियों के साथ पुलिस की पहले ही मुठभेड़ हो चुकी थी। कल देर रात पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहजहांपुर जा रहे दोनों आरोपियों को जब पुलिस ने रोका तो पुलिस के ऊपर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी रविकांत मिश्रा के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने रविकांत मिश्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here