दिव्या पाहुजा केस में नया मोड़, मुख्य आरोपी अभिजीत की नई गर्लफ्रेंड आयी सामने

0
Divya Pahuja case

एसआईटी की पूछताछ में अभिजीत ने बताया कि दिव्या की हत्या के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपनी दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाली गर्लफ्रेंड को होटल सेंटर प्वाइंट बुलाया था। पूछताछ में अभिजीत की गर्लफ्रेंड ने बताया कि वो जब होटल पहुंची तो उसने दिव्या की लाश देखी तो अभिजीत ने सबूत मिटाने के लिए मद्दद मांगी पर मैंने अभिजीत की मदद करने से इनकार कर दिया था।

एसआईटीअभी तक नहीं सुलझ पायी है दिव्या पाहुजा हत्याकांड की गुथी और ना ही उसके शव का भी पता लगा पाई हैं। हालांकि अब इस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत की गर्लफ्रेंड की भी एंट्री हो गई है। एसआईटी की पूछताछ में युवती ने बताया की वह फ़ूड डिलीवरी के बिज़नेस से जुडी है। इसी वजह से अभिजीत से मुलाकात हुई थी। अब पुलिस उस युवत को सरकारी गवाह बनाने की तयारी कर रही है।

एसआईटी की पूछताछ में अभिजीत ने बताया कि दिव्या की हत्या के बाद उसने नशे की 1 डोज़ भी ली थी इसी वजह से उसका बयान के लिए इंतज़ार करना पड़ा था। पुलिस के अनुसार, अभिजीत ने बताया कि वह हत्या से जुड़े हर सबुत को नष्ट करना चाहता था इसलिए उसने कतल के बाद दिव्या की लाश को कार में डालकर बलराज रवि को सौप दी ताकि वो दिव्या की लाश को ठिकाने लगा सके।


इसके बाद दिव्या का आई फ़ोनऔर आईकार्ड के साथ गोली मारने में इस्तेमाल की गई पिस्तौल ओल्ड दिल्ली रोड पर फेंक दी। पुलिस टीम ओल्ड दिल्ली रोड पर सबूत की तलाश कर रही है और साथ ही दिव्या की लाश की भी खोजबीन जारी है। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here