कन्नौज: पशु मेले का हुआ आयोजन, पशुओं की बीमारी के बारे में दी गई जानकारी

0
Kannauj Animal fair

यूपी के कन्नौज (Kannauj) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आप लोग किस तरीके से पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं।

पशुओं को लेकर मेले का हुआ आयोजन

कन्नौज (Kannauj) जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं से जुड़े डॉक्टर पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। बताते चलें कि विकासखंड के गांव दिलावरपुर में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अथित डॉक्टर पी एन सिंह अपर निदेशक ग्रेड प्रथम लखनऊ, विशेष अथित डॉक्टर कर्णवीर सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कन्नौज, कार्यक्रम में क्षेत्र से आए सैकड़ो पशुपालको को डॉक्टर पीएन सिंह ने बताया मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना, गोकुल मिशन के अंतर्गत गर्भाधान वर्गीकृत, केसीसी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पशुओं मे होने वाली बीमारी के बारे में डॉक्टर ने दी जानकारी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु मेले में पहुंचे डॉक्टर कर्णवीर सिंह ने बताया पशुओं में होने वाली मुंह पका, खुर पका, थनैला गला, घोटू लंबी वायरस, बांझपन तथा पशुओं में गर्भपात की समस्या से बचाव करने के उपाय बताए गए। तथा समय रहते इन बीमारियों का डॉक्टर की सलाह से इलाज कराया जाए तो पशु हानि से बचा जा सकता है। शिविर में लगभग सात सौ पशुओं का पंजीकृत किया गया तथा तथा दवाई भी वितरित की गई एवं पशुओं को इलाज उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर लगभग पांच सौ पशुओं को खुर पका एवं मुंह पका का टीकाकरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here