कौशाम्बी: गरीबों को मिलेगी ठंड से राहत, अथक टीम ने गरीबों में बांटे गर्म कपड़े

0

Uttar Pradesh: कौशाम्बी जिले (Kaushambi) में गरीबों, असहायों को ठंड से बचाने के लिए अथक ग्रामीण जन सेवा समिति की टीम ने ने भरवारी कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर मुफ्त गर्म कपड़े वितरित करने का कैंप लगाया। इस कैंप मे लोगों के घर में प्रयोग में नही लाए जाने वाले कपडे, स्वेटर आदि को एकत्रित कर निर्धन एवम असहाय लोगो को वितरित किया गया। भीषण ठंड मे जहां भरवारी के लोगो ने अपने घरों पर प्रयोग में नही लाए जाने वाले कपड़ों को स्वयं अथक टीम के कैंप पर पहुंचाया और लोगों की मदद को आगे आए, वही ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों के गर्म कपड़े पाकर चेहरे खिल गये। कैंप में एकत्रित कर रखे कपड़े पाकर गरीबों ने अथक ग्रामीण जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के कार्यों को जमकर सराहा।

संस्था के उपाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने कहा हमारी संस्था ने न सिर्फ कपडे वितरण का अनूठा कार्यक्रम किया बल्कि प्रत्येक रविवार गंगा घाट की सफाई, ब्लड डोनेट व अस्पताल मे मरीजों को फल वितरण का कार्य भी किया है। हमारा उद्देश्य हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि संस्था के पहले अध्यक्ष एस आई वीरेन्द्र त्रिपाठी नि:शुल्क शिक्षा भी देते थे। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी शानू कुशवाहा, राज गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण, मोहित सोनी, गुलशन कुमार, अंबर केसरवानी, विजय प्रकाश सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here