फतेहपुर: कहासुनी होने पर महिला ने लगाई फांसी, बच्चों को दिया जहर

0
Fatehpur women suicide

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में मामले कहासुनी होने पर एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला के शव को कब्जे में लिया।

पति और सास के डांटने पर महिला ने लगाई फांसी

फतेहपुर (Fatehpur) जिले में पति और सास के डांटने से नाराज होकर एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। दरअसल बताते चलें कि मामला ओंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरचंद खेड़ा का है। यहां पर एक महिला को उसकी सास और पति ने मामूली कहा सुनी होने पर डांट दिया। जिससे नाराज होकर महिला कमरे के अंदर पहुंची जहां पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई वैसे ही उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने महिला की शव को कब्जे में लिया।

महिला ने आत्महत्या करने से पहले बच्चों को दिया जहर

महिला के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में बताया गया कि महिला भैंस बांधने को लेकर अपने बेटे को डांट रही थी। इसी दरमियान उसका पति और सास मौके पर पहुंच गए। जहां पर दोनों ने महिला को डांट दिया। जिससे महिला नाराज होकर घर के अंदर पहुंची जहां पर उसने अपने दोनों बच्चों को गुड में जहर दे दिया। फिर बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों को जहर देने के बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here