बदायूं: सड़क में दबा मिला अज्ञात युवक का शव

0

यूपी के बदायूं (Budaun) में सड़क किनारे एक युवक का दबा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लिया।

शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

बदायूं (Budaun) जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे लोगों ने एक अज्ञात युवक का शव दबा हुआ देखा। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई। दरअसल बताते चलें कि मामला उसहैत थाना क्षेत्र के जलालपुर मार्ग का है। यहां रास्ते से कुछ लोग गुजर रहे थे तभी अचानक से उनकी नजर गड्ढे में दबे एक व्यक्ति पर पड़ी पास में पहुंचने पर लोगों ने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

मृतक के हाथ पर लिखा दिलीप और आरती

उसहैत थाना क्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर गड्ढे में युवक का दबा हुआ शव मिलने की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पर पुलिस काफी देर तक युवक की शिनाख्त करती रही लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के हाथ पर दिलीप और आरती लिखा हुआ पाया गया। वहीं युवक के सर पर भारी पत्थर से हमला किया गया है जिससे उसका सर कुचला हुआ पाया गया। फिलहाल में पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here