एनसीबी की बड़ी करवाई: एक ट्रक से टीम ने करीब 655 किलोग्राम गांजा किया बरामद

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा और ट्रक जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दो गांजा तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

0

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले में एक ट्रक से करीब 655 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को अरेस्ट किया है। गांजे को पोहे की आड़ में छिपाकर ओडिशा से सागर लाया जा रहा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा और ट्रक जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दो गांजा तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

एनसीबी की इंदौर इकाई के क्षेत्रीय निदेशक रितेश रंजन ने बताया कि गांजे की बरामद खेप ओडिशा के सोनपुर जिले से मध्य प्रदेश के सागर जिले भेजी जा रही थी और बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एनसीबी के दल ने सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में एक ट्रक की तलाशी ली, तो इसमें पोहे की 550 बोरियों की आड़ में करीब 655 किलोग्राम गांजा छिपा मिला। ट्रक को जब्त किया गया है और गिरफ्तार किए गए दो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एनसीबी की इंदौर स्थित क्षेत्रीय इकाई एक जनवरी से लेकर अब तक करीब 4.5 करोड़ मूल्य का 2,750 किलोग्राम गांजा जब्त कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here