लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, Arjun Modhwadia ने छोड़ा साथ

अर्जुन मोढ़वाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता हैं। उन्होंने आज विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

0

गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार और बड़ा झटका लगा है। सीनियर नेता और कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढ़वाडिया (Arjun Modhwadia) ने इस्तीफा दे दिया है। अर्जुन मोढ़वाडिया (Arjun Modhwadia) गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता हैं। उन्होंने आज विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। वो पोरबंदर से विधायक चुने गए थे। विधानसभा में वे नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

वहीं गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंबरीष जे.डेर ने पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं कांग्रेस पार्टी के गुजरात कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य सभी पदो से इस्तीफा दे रहा हूं। पिछले समय में मैंने कांग्रेस के बैनर पर जीत हासिल की और लोगों की सेवा की हैं। मैं इसमें सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here