Bihar: हेडमास्टर लड़कियों के साथ करता था गंदी हरकत

छात्रा ने विरोध करते हुए इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर दी।

0
bihar

Bihar: स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है, जहां छात्र अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं, लेकिन सारण क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में गुरू-शिष्य की परंपरा को खत्म करने का प्रयास किया गया। यहां स्कूल के हेडमास्टर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसका पता तब चला जब हेडमास्टर ने शुक्रवार को एक छात्रा के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।

छात्रा ने विरोध करते हुए इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर दी। बस क्या था पूरा गांव स्कूल पहुंच गया और हेडमास्टर को बंधकर बनाकर जमकर पिटाई करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पूरा मामला सारण जिले के अमनोर स्थित किशनपुर विद्यालय की है। जहां लोगों ने छात्राओं की शिकायत पर हेड मास्टर को बंधक बना लिया। मौके पर अमनौर व भेल्दी थाना की पुलिस बल के साथ प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अभिजीत कुमार पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अमनौर पुलिस ने पब्लिक से छुड़ाकर हेडमास्टर को हिरासत में लेकर थाना लेकर चली गई।

राजस्व पदाधिकारी अभिजीत ने बताया कि कई बच्चियों द्वारा हेड मास्टर पर शोषण का आरोप लगाया गया है। हेड मास्टर का नाम आनंद विहारी है, जो भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है कि हेड मास्टर आनंद बिहारी लंबे समय से लड़कियों के साथ गलत हरकतें करता था, जिसे लड़कियां परेशान रहती थी। जब स्कूल की एक लड़की के साथ आनंद बिहारी ने कथित रूप से गलत काम करने की कोशिश की तो लड़की ने विरोध किया और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद स्कूल में हंगामा हो गया।

परिजन आक्रोशित होकर स्कूल में पहुंच गए और हेड मास्टर को पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस को भी बुलाया। इस मामले की जांच की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने पर हेड मास्टर पर कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। जिसमें स्कूल की कई लड़कियों ने हेडमास्टर पर गलत हरकत करने की शिकायत की। हालांकि छात्राओं ने जो आरोप लगाया है उसकी जांच की जाएगी।

वहीं महिला पुलिस ने भी लड़कियों से पूछताछ की है. जिसमें लड़कियों ने हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं हेड मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं ग्रामीणों एवं स्कूली छात्राओं से लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here