Bihar: छापेमारी टीम पर लाठी-पत्थर से हमला

0
2
sticks and stones

बिहार की राजधानी पटना में अवैध खनन पर छापा मारने के लिए बिहटा गए दल पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला किया था। घटना में जिला खनन पदाधिकारी व दो अन्य लोगों को चोटें आई है। महिला अधिकारी को आरोपियों ने घसीटा भी है। इस दौरान उनके बाकि साथी उन्हें बचाये। बदमाशों ने अधिकारियों पर बेरहमी से लाठियां मारी। इसके अलावा कई लोग उन पर पथराव कर रहे है। जान बचाकर अधिकारियों का दस्ता भागने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने पूरी टीम को चारों तरफ से घेरा हुआ है। इस दौरान अधिकारी टीम में शामिल महिला अधिकारियों का बचाव भी कर रहे है। लेकिन हमलवार रुक नहीं रहे। अधिकारियों पर वे लगातार हमला कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अधिकारियों की देखरेंख में एमवीआई, ईएसआई सहित परिवहन एवं माइनिंग की टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। दिन के लगभग 3 बजे कोइलवर पुल के नीचे बंद पेट्रोल पम्प पर असामाजिक तत्वों द्वारा छापेमारी टीम पर पत्थरबाज़ी कर दी गई।

घटना की सूचना पर पटना के जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर को घटनास्थल पर भेजा गया। पत्थरबाजी करने वालों के विरूद्ध सघन छापामारी की जा रही है। पुलिस की तरफ से 44 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। लगभग 50 वाहनों को भी पकड़ा गया है। वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध एफ़आइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

सिटी एसपी पश्चिम पटना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटनास्थल से एक काली स्कॉर्पियो भी पकड़ी गयी है। जिसमें वायरलेस सेट लगा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर बिहटा में ही आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान की निगरानी कर रहे है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस जल्द ही इस घटना के मास्टरमाइंड को दबोच लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here