Bihar: पटना में गला रेतकर युवक की हत्या

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खाजेकला थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

0
Bihar

पटना शहर में एक युवक की हत्या कर दी गयी। कारण बस यह था कि उसने अपने मोहल्ले के नशेड़ियों के साथ विवाद हुआ था। इतनी सी बात पर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना खाजेकला थाना क्षेत्र के नोजल कटरा स्कूल के पास की है। मंगलवार की देर रात अपराधी वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खाजेकला थाने को दी। सूचना पाकर खाजेकला थाना प्रभारी राहुल ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है और आगे की कार्रवाई शुरू करती है। मृतक की पहचान स्थानीय संतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार नोजल कटरा स्कूल के नजदीक झोपड़ी नुमा मकान में रहता था। संतोष कुमार के बड़े भाई अजय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार की देर रात ठेला चलाकर अपने घर वापस लौटा था।

परिजनों ने बताया कि वह अपने घर खाना खाने की तैयारी कर रहा था। इसी क्रम में घर के सामने सड़क के पास कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। युवकों ने संतोष कुमार को भी शराब पीने के लिए बुलाया। इससे पहले उन युवकों ने संतोष कुमार से घर से एक प्लेट लाने के लिए बोला। परिजनों का कहना है कि नशेड़ियों ने संतोष को भी शराब पीने के कहा। इसके बाद संतोष और नशेड़ियों के बीच विवाद होने लगा।

झगड़ा शुरू होते ही कुछ ही देर में वहां हंगामा हो गया और आपस में सभी लोग मारपीट करने लगे। अजय कुमार ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर मैं वहां पहुंचा तो देखा कि उनके भाई की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। सभी युवक वहां से फरार हो गए। संतोष के हत्या की खबर सुनते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खाजेकला थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here