बीजेपी नेता बलविंदर सिंह को लगी गोली

0
2
Balwinder Singh

अमृतसर से एक बड़ी ख़बर सामने आयी है। दरअसल, अमृतसर में एक भारतीय जनता पार्टी के नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि, नकाबपोश बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता बलविंदर सिंह (Balwinder Singh) को घर में घुसकर गोली मारी है। हमले में बलविंदर सिंह बुरी तरह घायल हो गए हैं।फ़िलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता बलविंदर सिंह को गोली लगते ही अमृतसर के केडी हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिससे कि हमलावरों का कोई सुराग मिल सके। बता दें कि, बलविंदर सिंह जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जानकारी मिली है कि जंडियाला गुरु में बीजेपी नेता बलविंदर सिंह का आवास है और हमले के वक्त वे घर के अंदर ही मौजूद थे। एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर सिंह को दो बाइक सवारों ने बाहर बुलाकर गोलियां चला दीं। फिलहाल उन्हें अमृतसर के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह पूरी घटना रविवार रात्रि 9 बजे की बताई जा रही है। बलविंदर सिंह अपने घर पर ही मौजूद थे। तभी दो लोग बाइक पर आए और उनकी बेटी को आवाज देने लगे। जब बेटी बाहर आई तो हमलावरों ने उससे पापा को बुलाने के लिए कहा। बेटी के बुलाने पर जैसे ही बलविंदर सिंह बाहर आए तो हथियारबंद दो लोगों ने उनपर गोलिया चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद गोली लगने से वो घायल हो गए। फ़िलहाल उनकी जाँच- पड़ताल हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here