लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन के बाद बीजेपी के संसदीय दल की आज बैठक

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर और अन्य केंद्रीय मंत्री-सांसद शामिल हुए।

0

संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन के बाद भाजपा के संसदीय दल की आज यानि मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर और अन्य केंद्रीय मंत्री-सांसद शामिल हुए। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित भी करेंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में बीजेपी के आगे की रणनीति और पेश हुए विधेयकों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा सांसदों के निलंबन और विपक्षी रणनीति का सामना करने को लेकर भी चर्चा होने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here