शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से करेंगे मुलाक़ात

भारतीय जानता पार्टी सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सम्मानजनक स्थान और दायित्व दिया जाएगा।

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानि मगलवार को दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाक़ात करेंगे। भारतीय जानता पार्टी सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सम्मानजनक स्थान और दायित्व दिया जाएगा।

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान चार बार के मुख्यमंत्री और पार्टी का बड़ा ओबीसी चेहरा हैं। उन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद सौंपा जा सकता है। लोकसभा चुनाव में केवल तीन महीने बचे, लिहाजा मोदी मंत्रिपरिषद का विस्तार मुश्किल लग रहा है। ऐसे में उनके फिलहाल केंद्र में मंत्री बनने की संभावना कम है। आने वाले लोकसभा चुनाव में चौहान विदिशा की अपनी पुरानी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। यहां से वे पांच बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, 2024 में अगर फिर सरकार बनती है तो वह केंद्र में मंत्री बनाए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव में किसी बड़े राज्य का प्रभारी बनाया जा सकता है। 2018 में हार के बाद भी शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी गई थी। तब उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था और पार्टी की सदस्यता अभियान का दायित्व दिया गया था। वसुंधरा राजे सिंधिया अभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, उन्हें भी पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़वा सकती है। वह वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।

इससे पहले सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया है। उन्होंने कहा, संगठन जो तय करेगा वो काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here