मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है। मिली जानाकरी के मुताबिक, वह आज की शाम 7:30 बजे भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।
इससे पहले प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रविवार को प्रदेश के दिग्गज बीजेपी नेता केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक कर चुके हैं। इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गी और नरेंद्र तोमर शामिल हुए थे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे।
वही इस बैठक में शामिल ना होने की वजह से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। जिसके बाद अब शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है।














