Bihar: मधेपुरा में माता-पिता व बेटे की गोली मारकर हत्या

0
bihar

जो जहां दिखा, उसे वहीं गोली मार दी गई। महिला अपने बिस्तर पर ही मारी गई। उससे पहले, बेटा आँगन के पास बरामदे पर और पिता आँगन के उसी बरामदे के दूसरी तरफ पाये के पास। पूरे परिवार को मारने के इरादे से आए बदमाशों को न तो पुलिस का खौफ और न ही उनके आसपास के लोगो का डर। तभी तो उसने कमरे में घुसकर इस तरह फायरिंग की, और अंतिम तौर पर महिला को मारने के बाद अपराधी भाग गए। मारने वाला एक था या कई, यह अभी सामने नहीं आया है।

इस घटना के बाद बिहार के मधेपुरा में काफी आक्रोश है। मधेपुरा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और दिवंगत शरद यादव के बीच चुनावी जंग के लिए चर्चित रहा था। फिलहाल बाहुबली से राजनीतिज्ञ बने पप्पू यादव यहां के चर्चित चेहरा हैं घटना भर्राही ओपी क्षेत्र के शकरपुरा गांव की है। एक साथ परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर गई है। किसने और क्यों हत्या की, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इलाके की नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा, और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here