UP: दबंग छात्रा को कर रहे थे परेशान, तंग आकर छात्र ने की खुदकुशी 

0
Suicide

यूपी के रायबरेली से एक मामला सामने आया है। यहां पर एक दबंग से परेशान होकर एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल शुरू की।

हाई स्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायबरेली में एक छात्रा ने एक दबंग छात्र से परेशान होकर घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। दरअसल पूरा मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है यहां पर रहने वाली एक छात्र हाई स्कूल में पढ़ाई करती थी। स्कूल जाते समय एक दबंग आए दिन छात्रा को परेशान करता था और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया करता था। इस मामले में लड़की के परिवार के लोगों ने दबंग के परिवार के लोगों से शिकायत की लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी ने लड़की को परेशान करना नहीं छोड़ा। जिससे तंग आकर छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिवार ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगाया आरोप

छात्रा की मौत के बाद पिता ने बताया कि वह और उसकी पत्नी रोजी-रोटी कमाने के लिए कानपुर में रहते हैं। उसकी चार बेटियां अपने चाचा के पास में रह रही थी। तभी एक पड़ोस में रहने वाला युवक आए दिन हमारी बेटी को परेशान करने लगा। इस मामले में युवक के परिवार के लोगों से शिकायत की गई लेकिन उसके बावजूद भी परिवार ने उसको नहीं रोका। हमारी बेटी ने परिवार के लोगों को बताया था कि लगातार हम जब स्कूल जाते हैं तो युवक हमें परेशान करता है। लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए जिसकी वजह से हमारी बेटी ने आत्महत्या कर ली। हम चाहते हैं कि आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here