Uttar Pradesh: लोडर को डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत

घटना के तुरंत बाद चालक डंपर लेकर वहां से फरार हो गया।

0
Uttar Pradesh

उरई में एक तीर्थ स्थल से दर्शन कर एक ही गांव के दो दर्जन से अधिक लोग लोडर वाहन से वापस लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर डंपर की पीछे से टक्कर लगने से लोडर पलट गया। गांव के एक शिक्षक का मासूम बेटा, पत्नी, मां और छात्रा की मौत हो गई।

हादसे में डेढ़ दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद चालक डंपर लेकर वहां से फरार हो गया। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव के रहने वाले एक कोचिंग टीचर लालू उर्फ दूर्वासा यादव अपने छात्रों को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन करने गए थे।

लोडर में गांव की कुछ पुरुष व महिलाएं भी थीं। रविवार की देर रात लौटते समय करीब 1 बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते वक्त उनके लोडर को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से लोडर पलट गया।

लोडर में बैठे सभी दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चार ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार लालू उफ दूर्वासा यादव का दो साल का बेटा अनुरुद्ध, पत्नी प्रियंका देवी (28), मां मुन्नी देवी (50), छात्रा नैंसी (16) की मौत हो गई। अन्य सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here