UP: मुंबई से आई प्रेमिका को छोड़ प्रेमी हुआ फरार, प्रेमी को ढूंढने निकली प्रेमिका

0
Pratapgarh

उत्तर प्रदेश से एक मामला सामने आया है। जहां पर मुंबई में रहने वाली एक प्रेमिका को एक प्रेमी यूपी घुमाने के लिए लाया फिर बाद में अचानक से फरार हो गया। अब प्रेमिका फरार हुए प्रेमी की लगातार तलाश कर रही है।

प्रेमी को दर-दर ढूंढ रही प्रेमिका

यूपी के प्रतापगढ़ से एक मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को छोड़कर अचानक से फरार हो गया। जिसके बाद लगातार प्रेमिका अपने प्रेमी को दर-दर ढूंढने पर मजबूर हो गई, लेकिन प्रेमी का कहीं भी पता नहीं चल रहा है। जिससे प्रेमिका काफी परेशान है। दरअसल पूरा मामला प्रतापगढ़ जिले का है यहां पर लालगंज तहसील के रामपुर खास में रहने वाला एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को मुंबई से अपने शहर घुमाने के लिए लाया था तभी अचानक से लापता हो गया। जिसके बाद उसकी प्रेमिका काफी परेशान है। प्रेमिका का कहना है कि दोनों 15 साल से मुंबई में रह रहे थे। मुंबई में प्रेमी 15 साल से लगातार काम कर रहा था और यहां पर उसकी मुलाकात एक महिला से हो गई। दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति प्यार हो गया और दोनों एक साथ रहने लगे। तभी प्रेमिका का पति उसे अपने शहर प्रतापगढ़ लेकर पहुंचा लेकिन कुछ दिन रहने के बाद अचानक से प्रेमी फरार हो गया। जिसको लेकर प्रेमिका अपने प्रेमी को इधर से उधर ढूंढ रही है। लेकिन उसकी प्रेमिका कहीं भी पता नहीं चल रहा।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

अपने प्रेमी को दर-दर ढूंढने के बाद उसका पता नहीं चलने पर प्रेमिका काफी परेशान हो गई फिर उसने पुलिस का सहारा लेना मुनासिब समझा। महिला भगवा चौकी में पहुंची जहां पर उसने पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। महिला ने अपने प्रेमी की फोटो भी पुलिस को दिखाई और बताया कि दोनों 15 साल से मुंबई में रह रहे थे। पुलिस ने महिला की बात को सुनने के बाद मामले को दर्ज कर लिया महिला को आश्वासन दिया कि जल्दी युवक की तलाश कर ली जाएगी। लेकिन महिला काफी परेशान है और अपने पति को इधर-उधर ढूंढ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here